Latest Politics News in Hindi

हिंदू नहीं कराते धर्म परिवर्तन इसलिए देश में घट रही है आबादी: रिजिजू

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि भारत में हिंदू आबादी में कमी आ रही है, जबकि अल्पसंख्यकों की जनसंख्या बढ़ रही है। रिजिजू ने ट्वीट किया कि हिंदू आबादी भारत में कम हो रही है, क्योंकि हिंदू कभी धर्म परिवर्तन नहीं कराते। वहीं, अल्पसंख्यकों की जनसंख्या आसपास के देशों के मुकाबले बढ़ रही है।

kiran-rijiju

आपको बता दें कि किरण रिजिजू ने यह ट्विट अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उस आरोप पर दिया, जिसमें बीजेपी पर ये आरोप लगाया जा रहा था कि बीजेपी अरुणाचल प्रदेश को हिंदु राज्य में बदलने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का ये आरोप वहां की अखबारों में भी छपा था। इसका जवाब देते हुए ही किरण रिजिजू ने ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस को इस तरीके के भड़काऊ बयान नहीं देना चाहिए। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां सभी धार्मिक संगठनों को स्वतंत्रता और शांति से रहते हैं।

Leave a comment